CSIR-NGRI Recruitment 2026: 10वीं + ITI वालों के लिए टेक्नीशियन के पर भर्ती, ₹63,200 तक वेतन

CSIR-NGRI Recruitment 2026: 10वीं + ITI वालों के लिए टेक्नीशियन के पर भर्ती, ₹63,200 तक वेतन

CSIR-NGRI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। CSIR-National Geophysical Research Institute (CSIR-NGRI), Hyderabad ने Technician-1/Group-II (1) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 21 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

CSIR-NGRI Recruitment 2026 – एक नजर में

विवरण जानकारी
संस्था CSIR-National Geophysical Research Institute
पद Technician-1 / Group-II (1)
कुल पद 21
विज्ञापन संख्या 01/2026
आवेदन शुरू 05 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026, शाम 6 बजे
आवेदन मोड ऑनलाइन
नौकरी का स्थान CSIR-NGRI, Hyderabad
वेतनमान ₹19,900 – ₹63,200
लगभग सकल वेतन ₹39,970 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइट CSIR-NGRI

आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन की शुरुआत 5 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे और अंतिम समय 4 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे बताया गया है।

पदों का विवरण

CSIR-NGRI की इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के कुल 21 पद हैं। इनमें सबसे अधिक Computer/IT Assistant के 11 पद हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • Technician (Fitter) – 1 पद
  • Technician (Plumber) – 1 पद
  • Technician (Electrician) – 1 पद
  • Technician (Computer/IT Assistant) – 11 पद
  • Technician (Digital Photographer) – 1 पद
  • Technician (Laboratory Assistant-Chemical Plant) – 2 पद
  • Technician (Medical Laboratory Technician) – 1 पद
  • Technician (Physiotherapy Technician) – 1 पद
  • Technician (Catering & Hospitality Assistant) – 2 पद

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

इस भर्ती में अधिकांश ट्रेड के लिए उम्मीदवार का 10वीं/SSC या समकक्ष परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ न्यूनतम 55% अंकों से पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI Certificate अथवा National/State Trade Certificate होना चाहिए।

कुछ ट्रेड में संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग या 3 वर्ष का संबंधित सरकारी/PSU/स्वायत्त संस्था में अनुभव भी स्वीकार किया गया है। उदाहरण के लिए Computer/IT Assistant पद के लिए COPA अथवा Computer Hardware & Network Maintenance जैसे संबंधित ट्रेड की ITI योग्यता मांगी गई है।

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि यानी 4 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। SC/ST को 5 वर्ष और OBC-NCL को 3 वर्ष की छूट सहित विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट उपलब्ध है।

वेतन

Technician-1/Group-II (1) पद के लिए Pay Level-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 का वेतनमान निर्धारित है। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार न्यूनतम वेतन पर X-Class City में लगभग ₹39,970 मासिक सकल पारिश्रमिक हो सकता है। इसके अलावा नियमों के अनुसार DA, HRA, Transport Allowance और अन्य सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। SC, ST, PwBD, महिला और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करने पर आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन SBI Collect के माध्यम से किया जाना है।

चयन प्रक्रिया

CSIR-NGRI Technician भर्ती में चयन सीधे केवल लिखित परीक्षा से नहीं होगा। पहले स्क्रीनिंग के आधार पर उम्मीदवारों को Trade Test के लिए बुलाया जाएगा। Trade Test में सफल उम्मीदवार Competitive Written Examination में शामिल होंगे। अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा के Paper-II और Paper-III में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

लिखित परीक्षा OMR या Computer Based Objective Type हो सकती है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे और कुल समय 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार CSIR-NGRI के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर पहले Registration करें। इसके बाद Login करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके लागू होने पर ₹500 शुल्क का भुगतान करें और अंतिम रूप से आवेदन Submit करें। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन में संशोधन की सुविधा नहीं होगी।

महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना में अपने ट्रेड की योग्यता, आयु, आरक्षण और अन्य शर्तों को जरूर जांच लेना चाहिए।

आधिकारिक भर्ती पोर्टल: CSIR-NGRI Technician Recruitment Portal

आधिकारिक भर्ती सूचना: CSIR-NGRI Official Openings (National Geophysical Research Institute)

Leave a Comment