SAIL Recruitment 2026: 10वीं, 12वीं वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

SAIL Recruitment 2026: 10वीं, 12वीं वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका

SAIL Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से इस्पात जनरल हॉस्पिटल (IGH) में विभिन्न Training Programmes के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मेडिकल अटेंडेंट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और OT/Anesthesia Assistant से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 112 सीटें उपलब्ध हैं।

यह अवसर खास तौर पर सुंदरगढ़ जिले और ओडिशा राज्य के अन्य जिलों के पात्र व आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए है। RSP के प्रत्यक्ष प्रभाव वाले क्षेत्रों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

SAIL Recruitment 2026 में कौन-कौन सी ट्रेनिंग?

ट्रेनिंग प्रोग्राम योग्यता सीटें मासिक स्टाइपेंड
Medical Attendant Training न्यूनतम मैट्रिक/10वीं या समकक्ष 100 ₹7,000
Hospital Administration Training MBA/BBA/PG Diploma संबंधित क्षेत्र में 7 ₹15,000
OT/Anesthesia Assistant Training 12वीं + संबंधित 1 वर्ष की ट्रेनिंग 5 ₹9,000

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार सभी ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष होगी।

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका

Medical Attendant Training के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास (Matriculation) होना जरूरी है। इस ट्रेनिंग के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं और चयनित उम्मीदवारों को ₹7,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

वहीं OT/Anesthesia Assistant Training के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार ने किसी प्रतिष्ठित संस्थान या अस्पताल से Hospital Attendant/Anesthesia Attendant Training का एक वर्ष पूरा किया होना चाहिए। इस ट्रेनिंग के लिए ₹9,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित है।

MBA और BBA वालों के लिए ₹15,000 स्टाइपेंड

Hospital Administration Training के लिए MBA, BBA या PG Diploma वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता में Hospital Management, Hospital Administration, HR, Marketing या Finance जैसे क्षेत्र शामिल हैं। संबंधित Hospital Management/Hospital Administration योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस ट्रेनिंग में चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

आयु सीमा

SAIL की इस ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी। ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए मेडिकल फिटनेस भी जरूरी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सुंदरगढ़ जिले के निवासी और ओडिशा राज्य के अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। RSP के प्रत्यक्ष प्रभाव वाले क्षेत्रों जैसे Bisra, Kuarmunda, Nuagaon और Lathikata ब्लॉक, Rourkela Municipality, Rourkela Industrial Township तथा RSP की कुछ पुनर्वास/मॉडल स्टील विलेज क्षेत्रों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले IGH में इसी तरह की ट्रेनिंग की है, वे दूसरी बार इसी ट्रेनिंग के लिए पात्र नहीं होंगे।

SAIL Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। आवेदन के लिए SAIL-RSP द्वारा निर्धारित पोर्टल पर जाकर संबंधित Trainee Advertisement का चयन करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद Application ID प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।

आवेदन के बाद उम्मीदवार को भरे हुए आवेदन फॉर्म, Declaration Form और Document Verification Form का प्रिंट निकालना होगा। इंटरव्यू के समय आवश्यक मूल दस्तावेजों और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 सितंबर 2026
  • ट्रेनिंग अवधि: 1 वर्ष
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन

इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी पात्र उम्मीदवारों को SMS के माध्यम से दी जाएगी तथा संबंधित वेबसाइट और IGH के नोटिस बोर्ड पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू के समय शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), जाति/श्रेणी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, BPL/Ration Card/BSKY Card या निर्धारित अवधि का Income Certificate आदि दस्तावेज मांगे गए हैं। सरकारी/PSU/Autonomous Body में कार्यरत उम्मीदवारों को NOC भी प्रस्तुत करना होगा।

महत्वपूर्ण: यह SAIL में नियमित सरकारी नौकरी की भर्ती नहीं है। आधिकारिक विज्ञापन स्पष्ट करता है कि यह कार्यक्रम कौशल विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए है तथा इससे भविष्य में SAIL/RSP में नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।

SAIL Recruitment 2026 Official Links

Leave a Comment